रिसिया पुलिस ने भेजा न्यायालय।


रिसिया पुलिस ने भेजा न्यायालय।

सुशील कुमार यादव रिसिया,बहराइच:- अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रिसिया पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय के नेतृत्व में टीम ने इटकौरी डगरा के पास 22 सितंबर की रात करीब 8:15 बजे जुमई पुत्र दुन्नी निवासी लखैया जदीद, थाना रिसिया को पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी की होंडा साइन मोटरसाइकिल संख्या UP 40 K 3041 बरामद हुई। मामले में थाना रिसिया में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय रवाना कर दिया। आरोपी के विरुद्ध श्रावस्ती के मल्हीपुर थाने में भी चोरी व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज बताए गए हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।