अबैध गैस रिफिलिंग करते पकड़ा गया दुकानदार,मुकदमा दर्ज।


अबैध गैस रिफिलिंग करते पकड़ा गया दुकानदार,मुकदमा दर्ज।

आशीष श्रीवास्तव-बहराइच:- इमामगंज बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग किए जाने का मामला सामने आया है। पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दुकानदार को गैस रिफिलिंग करते पकड़ा। जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी के अनुसार, पूर्ति निरीक्षकों व आपूर्ति कर्मियों की टीम ने बरदहा पुलिस चौकी के निकट स्थित एक गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर छापा मारा। मौके पर 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर से पांच किलोग्राम के सिलेंडर में गैस भरने के उपकरण, पांच रिफिलिंग नाजिल, दो छोटे खाली सिलेंडर तथा विभिन्न कंपनियों के घरेलू सिलेंडर मिले। दुकानदार विजय कुमार बरामद सामग्री के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जांच में नियम विरुद्ध गैस भंडारण और रिफिलिंग की पुष्टि होने पर जिलाधिकारी की अनुमति से आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत थाना खैरीघाट में मुकदमा दर्ज कराया गया। विभाग ने घरेलू सिलेंडर का दुरुपयोग करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।