गोरखपुर में बैंक मैनेजर और पार्किंग कर्मचारी के बीच मारपीट: मैनेजर की शर्ट फाड़ी और चश्मा तोड़ा; पार्किंग पास को लेकर विवाद
गोरखपुर की मल्टीलेवल पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर बैंक मैनेजर और पार्किंग कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई और मौके पर हंगामा हो गया। आरोप है कि पार्किंग कर्मचारियों ने मारपीट के दौरान मैनेजर की शर्ट फाड़ दी और चश्मा भी तोड़ दिया। घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि मैनेजर ने पार्किंग के लिए एक पास बनवा रखा है, जबकि उनके पास दो गाड़ियां हैं। मैनेजर का कहना है कि एक गाड़ी पार्क करने को लेकर उन्होंने ठेकेदार से बातचीत की थी। इसके बावजूद उनकी गैरमौजूदगी में कर्मचारी आए दिन विवाद करते हैं।
वहीं, पार्किंग ठेकेदार का कहना है कि कर्मचारियों को मैनेजर और उनके बीच हुई बातचीत की जानकारी नहीं थी। इसी वजह से कर्मचारी अपने नियम के मुताबिक काम कर रहे थे। फिलहाल मैनेजर की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सच्चाई जानने के लिए पार्किंग में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी जांची जा सकती है।मंगलवार रात को भी बहस हुई
बैंक मैनेजर मनीष सिंह ने बताया कि मैं गोलघर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में अपनी गाड़ी पार्क करता हूं। मेरे पास दो गाड़ियां हैं। उनमें से एक का महिने का पास बनवाया हूं। हालांकि ठेकेदार से हमारी आपसी बातचीत हो गई है कि मैं अपनी दोनों गाड़ियों में से किसी एक खड़ी कर सकता हूं।
लगभग दो महीने से ऐसे ही चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से वहां के कर्मचारी आए दिन उनसे इस बात को लेकर विवाद करते हैं। जब भी ठेकेदार वहां मौजूद नहीं होते मैनेजर को पास के लिए परेशान किया जाता है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को भी इसी बात को लेकर बहस हुई। हालांकि ठेकेदार ने पहुंच कर मामला शांत कराया। उसके बाद बुधवार की सुबह जब पार्किंग पहुंचा तो फिर इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। कर्मचारियों ने गाली- गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और दोनों को गोलघर चौकी ले गई।मैनेजर पर गाली देने का आरोप
वहीं ठेकेदार अन्नू सिंह ने बताया कि किसी भी एक गाड़ी को पार्क करने की बात आपस में हुई थी। इसकी जानकरी हमारे कर्मचारी को नहीं थी। इसलिए आज सुबह अपना काम करते हुए उसने अंक मैनेजर से पास के बारे में पूछा। उसने कहा कि जिस कार के नाम से पर्ची बनेगी उसकी को पार्क कर सकते हैं। इसपर मैनेजर कर्मचारी को गाली देने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने अपने बचाव के लिए प्रयास किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: