गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो में 11 हजार हाईटेंशन तार बांस के सहारे लटका हुआ है। यह तार बॉसस्थान के पास लेयर फार्म के बगल से गुजरता है। पिच रोड के किनारे टूटे बांस पर लटके होने से यह कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।


  • गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो में 11 हजार हाईटेंशन तार बांस के सहारे लटका हुआ है। यह तार बॉसस्थान के पास लेयर फार्म के बगल से गुजरता है। पिच रोड के किनारे टूटे बांस पर लटके होने से यह कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
  • बारिश के मौसम में इसमें करंट उतरने का खतरा और बढ़ जाता है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है।
  • जंगल डुमरी नंबर दो के प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार साहनी ने इस मामले पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। वे तुरंत बिजली विभाग से बात करेंगे और यहां नया पोल लगवाने की मांग करेंगे।
  • इसी रास्ते से रोज गुजरने वाले राहगीर राजेश मौर्या ने बताया कि कई गांवों के लोग इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। बच्चे भी इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि बांस पर लटका यह तार कभी भी टूट सकता है, जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।