मुकेश यादव,रामगांव,बहराइच:


मुकेश यादव,रामगांव,बहराइच: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर देहात कोतवाली पुलिस का मिशन शक्ति अभियान लगातार जागरूकता की लौ जगा रहा है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में गुरुवार को मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत विभिन्न थानों की टीमों ने बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें सुरक्षा उपायों, अधिकारों तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन, उज्ज्वला, आयुष्मान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समेत विभिन्न योजनाओं के बारे में पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही 1090, 112, 181, 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर निर्भीक होकर सहायता लेने का संदेश दिया।इस अवसर पर महिला उप निरीक्षक सुश्री दीपिका यादव,निरीक्षक सजनू यादव,उप निरीक्षक पीयूष पाठक,आरक्षी सौरभ,सीमा मौर्या,सुप्रिया यादव सहित दर्जनों महिला व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।