भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंझनपुर में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया।


भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंझनपुर में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया।


जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी को स्मरण करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संबोधित करते हुए कहा कि आज हम उस महामानव को स्मरण कर रहे हैं,जिनका जीवन सादगी का मिसाल था,जिनकी सोच में राष्ट्र था,जिनके चिंतन में समाज था और जिनके हृदय में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए संवेदना थी।पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी का शरीर भले ही आज हमारे बीच नहीं है,लेकिन उनके विचार आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं के संकल्प में जीवित हैं।पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी का स्पष्ट मत था कि हमारी योजनाओं का आधार समाज के सम्पन्न नहीं,अंतिम पायदान का व्यक्ति होना चाहिए। आज उनका यह सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर गरीब को आवास,शौचालय,हर गरीब महिला को ऊर्जा के लिए ग्रीन एनर्जी के रूप में मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन,हर गरीब को आयुष्मान योजना से पांच लाख रुपया तक स्वास्थ्य सुरक्षा कवर जैसी अनेक योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इन योजनाओं का लाभ किसी का चेहरा,जाति,मजहब या क्षेत्र देखकर नहीं दिया जाता है। यह केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए उनके जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास है।इसी क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 साल में अंत्योदय का सपना साकार हुआ। इसके तहत 04 करोड़ लोगों को घर,12 करोड़ को शौचालय,दस करोड़ को उज्ज्वला गैस,3.5 करोड़ को बिजली कनेक्शन और 80 करोड़ को फ्री राशन मिला,जिससे 26 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए।हमें संकल्प लेना है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे।जरूरतमंद के जीवन में आशा का दीप जलाएंगे।
वंचित को अवसर दिलाने का प्रयास करेंगे।और राष्ट्रहित को सदैव व्यक्तिगत हित से ऊपर रखेंगे।इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,भोलेशंकर कुशवाहा,संजय जायसवाल,नितिन पासी,चक्रेश मिश्रा,जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय,कोऑपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी,भरवारी कविता पासी,चेयरमैन अजुहा शांति कुशवाहा सहित सम्मानित पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,मण्डल अध्यक्षगण,देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।