जाम और अव्यवस्था पर पुलिस की नजर, अधिकारियों को यातायात सुगम बनाने के दिए सख्त निर्देश


जाम और अव्यवस्था पर पुलिस की नजर, अधिकारियों को यातायात सुगम बनाने के दिए सख्त निर्देश

गोरखपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने गुरुवार को सड़क पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर समेत नगर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को मौके पर परखा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क पर यातायात के दबाव, वाहनों के आवागमन और आम लोगों की आवाजाही की स्थिति का जायजा लिया। यातायात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए संबंधित पुलिस और यातायात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के साथ सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंट अरुण एस, क्षेत्राधिकारी यातायात कीर्ति निधि आनंद और कैंट थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों की पैदल गश्त से सड़क पर मौजूद लोगों और दुकानदारों के बीच भी सुरक्षा का संदेश गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार निरीक्षण किया जाएगा और लापरवाही मिलने पर संबंधित स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का यह अभियान शहर में जाम से राहत, यातायात के बेहतर संचालन और आमजन की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। निरीक्षण के दौरान अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।