सीतापुर में विधायक शशांक त्रिवेदी ने बच्चों को पढ़ाया गणित. कचूरा स्कूल को ₹5 लाख की सौगात दी, विद्यालय स्टाफ और मौजूद लोगों ने खुशी जताई
विधायक शशांक त्रिवेदी ने बच्चों को पढ़ाया गणित*।
सीतापुर के पिसावां विकासखंड के कचूरा गांव स्थित संविलियन विद्यालय में गुरुवार का दिन बच्चों के लिए खास बन गया। रोज की तरह कक्षाएं चल रही थीं, लेकिन अचानक विद्यालय परिसर में विधायक शशांक त्रिवेदी के पहुंचते ही माहौल में उत्साह आ गया। विधायक बच्चों के बीच पहुंचे तो औपचारिकताओं से
दूर सीधे उनसे बातचीत करने लगे।
विधायक शशांक त्रिवेदी ने स्कूल में पहुंचकर बच्चों से कविताएं सुनीं।
विधायक ने बच्चों को गणित के सवाल समझाए
कक्षा में पहुंचे विधायक ने जब हाथ में चॉक उठाकर ब्लैकबोर्ड संभाला, तो बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ उनके सामने बैठ गए। उन्होंने बच्चों को गणित के सवाल समझाए और पढ़ाई को लेकर सवाल-जवाब भी किए। इसके बाद बच्चों से कविताएं सुनीं और उनकी प्रतिभा व आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। विधायक का यह अंदाज विद्यालय में चर्चा का विषय बना रहा।
विद्यालय में मीना मंच का जन्मदिन भी उत्साह के साथ मनाया गया। विधायक ने बच्चों के साथ केक काटा। इस मौके पर बच्चों के लिए खीर और दाल-चावल का विशेष भोजन तैयार किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी।
विद्यालय निर्माण के लिए ₹5 लाख देने की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान विधायक शशांक त्रिवेदी ने विद्यालय भवन के निर्माण और मरम्मत के लिए अपनी विधायक निधि से ₹5 लाख देने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद विद्यालय स्टाफ और मौजूद लोगों ने खुशी जताई। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि इससे स्कूल की बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विद्यालय में कुल 381 बच्चे पंजीकृत हैं, जिनमें गुरुवार को 269 बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया।
विद्यालय परिसर में स्कूली बच्चों के साथ स्कूल स्टाफ व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विद्यालय में पढ़ाई के साथ उत्सव
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनुराग अवस्थी, शिक्षक गरिमा मिश्रा, मोहम्मद कामरान, रेखा मिश्रा, वंदना, दीपक बाजपेई, नीतू सिंह तोमर, अर्चना मिश्रा, पारुल प्रजापति, अनुदेशक अनुराग, समाजसेवी राजेश सिंह तोमर और कोटेदार ओंमकार सिंह चौहान सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व स्थानीय लोग मौजूद रहे। कचूरा विद्यालय में गुरुवार को पढ़ाई के साथ उत्सव, संवाद और बच्चों के उत्साह का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने स्कूल के इस दिन को सामान्य कक्षा से एक यादगार आयोजन में बदल दिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: