हरदोई/संडीला। संडीला विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापिका शाहीन बानो से जुड़े प्रकरण
हरदोई/संडीला। संडीला विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापिका शाहीन बानो से जुड़े प्रकरण
अब तक न्याय ब्यरो चीफ वी डी अवस्थी खुटार, शाहजहांपुर। कुसुमा गांव निवासी मोहन लाल ने बुधवार शाम थाना खुटार में तहरीर देकर अपने बेटे के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने के साथ ही कुसुमा रोड पर वाहनों के कारण बार-बार यातायात बाधित होने की समस्य
अब तक न्याय
ब्यरो चीफ वी डी अवस्थी
खुटार, शाहजहांपुर। कुसुमा गांव निवासी मोहन लाल ने बुधवार शाम थाना खुटार में तहरीर देकर अपने बेटे के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने के साथ ही कुसुमा रोड पर वाहनों के कारण बार-बार यातायात बाधित होने की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
तहरीर के मुताबिक, बुधवार शाम करीब छह बजे मोहन लाल का बेटा विजय कुमार ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर जा रहा था। आरोप है कि कुसुमा रोड पर एक निजी क्लीनिक के सामने कार खड़ी थी, जिससे रास्ता प्रभावित हो रहा था। विजय कुमार ने वहां मौजूद लोगों से कार हटाने के लिए कहा, जिसके बाद विवाद हो गया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मौके पर मौजूद एक बस यूनियन कर्मचारी सहित चार लोगों ने विजय कुमार और उसके साथ मौजूद रिश्तेदार से गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट की। मोहन लाल के अनुसार, घटना में उनके बेटे को चोटें आई हैं।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित क्लीनिक के सामने अक्सर वाहन खड़े किए जाते हैं, जिससे सड़क से निकलने वाले लोगों को परेशानी होती है। रास्ता खाली कराने को लेकर पहले भी विवाद की स्थिति बनने की बात कही गई है।
मोहन लाल ने प्रभारी निरीक्षक से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा कुसुमा रोड पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हरदोई/संडीला। संडीला विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापिका शाहीन बानो से जुड़े प्रकरण
लखनऊ इटौजा। शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और बाद
सीतापुर दिनांक 23 सितम्बर 2026 (सू0वि0) जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 ने आज प्राथमिक विद्यालय चुनका, विकास खण्ड पहला में आयोजित वी0एच0एस0एन0डी0
Leave a Comment: