हरदोई/संडीला। संडीला विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापिका शाहीन बानो से जुड़े प्रकरण


हरदोई/संडीला। संडीला विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय  सहायक अध्यापिका शाहीन बानो से जुड़े प्रकरण के बीच बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव किया है। खंड शिक्षा अधिकारी संडीला एवं कछौना डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी को दोनों विकासखंडों के कार्यभार से हटाकर जांच पूरी होने तक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, संडीला और कछौना विकासखंड की शैक्षिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी सुरसा डीएल राना को संडीला और कछौना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।जांच के बीच हुआ प्रशासनिक बदलावशाहीन बानो प्रकरण को लेकर उनके परिजनों और शिक्षक संगठन की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को बीआरसी संडीला पर धरना दिया गया था। इसके बाद शिक्षक पदाधिकारी और परिजन बीआरसी से संडीला कोतवाली तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे थे।इसी घटनाक्रम के बीच अब बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से BEO डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी को दोनों ब्लॉकों से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध किए जाने का आदेश सामने आया है।

डीएल राना को मिला अतिरिक्त प्रभारविभागीय कार्य व्यवस्था को बनाए रखने के लिए BEO सुरसा डीएल राना को संडीला और कछौना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अब दोनों विकासखंडों से संबंधित विभागीय कार्य उनके माध्यम से संचालित किए जाएंगे।आरोपों की पुष्टि जांच के बादशाहीन बानो प्रकरण में डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित आरोपों की वास्तविकता जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर स्पष्ट होगी। BEO की ओर से पूर्व में लगाए गए कुछ आरोपों से इनकार भी किया गया है।अब जांच रिपोर्ट पर निगाहशाहीन बानो प्रकरण में विभागीय स्तर पर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। ऐसे में अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही प्रकरण की अगली कार्रवाई तय होगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।