लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को लखनऊ से भारत


*लखनऊ  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को लखनऊ से भारत टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल भी मौजूद रहे। प्रदेश के चार प्रमुख शहरों *लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज* से इस सेवा का संचालन शुरू किया गया है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी 75 जिला मुख्यालयों पर किया गया, जहाँ हजारों की संख्या में लोग और जनप्रतिनिधि जुड़े।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत टैक्सी केवल यात्रियों को ढोने वाली सेवा नहीं है, बल्कि यह भारत की गति को प्रगति में बदलने वाली टैक्सी है। इस सेवा की सबसे बड़ी खासियतें हैं। इसमें टैक्सी, टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर चालक रजिस्ट्रेशन कराकर बिना किसी कमीशन के जुड़ सकेंगे। चालक को अपनी कमाई का पूरा हिस्सा मिलेगा। ड्राइवर ही कमाई का मालिक होगा।इससे जुड़ने वाले हर चालक को 5 लाख रुपये तक का सामाजिक सुरक्षा कवर दिया जाएगा।

 यह सेवा सहकारिता मंत्रालय की पहल है, जिसमें चालक सिर्फ कर्मचारी नहीं, बल्कि व्यवस्था में भागीदार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्र सहकारिता मंत्रालय बनाया, जिसके परिणाम अब दिखने लगे हैं। पिछले 5 वर्षों में मंत्रालय ने 160 से अधिक नई पहल की हैं।इस सेवा के संचालन के लिए लखनऊ एयरपोर्ट, लखनऊ मेट्रो और लखनऊ पुलिस सहित कई संस्थाओं के साथ एमओयू भी साइन किए गए हैं, ताकि यात्रियों को एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन और रेलवे स्टेशन तक सुगम परिवहन मिल सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 का उदाहरण देते हुए कहा कि महाकुंभ में लाखों युवाओं ने रैपिडो के माध्यम से अपनी बाइक से श्रद्धालुओं को संगम तक पहुँचाकर अहम भूमिका निभाई थी। उसी मॉडल को अब व्यवस्थित रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को निर्देश दिया कि ग्रामीण बस सेवा को भी इसी मॉडल पर विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मॉडल को आगे बढ़ाने से प्रदेश में लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

सहकारिता मंत्रालय की इस खास पहल को अब बड़े शहरों से निकालकर छोटे शहरों तक ले जाने की योजना है। जानकारी के अनुसार प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के जरिये इस सेवा को जल्द ही प्रदेश के सभी 75 जिलों और टियर-2 व टियर-3 शहरों में तेजी से विस्तार दिया जाएगा, जिससे गांव के लोगों को भी शहर जैसी सस्ती और निर्धारित दर पर टैक्सी सुविधा मिल सकेगी। ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।