*चार दशक की पत्रकारिता यात्रा,*
*70 वर्ष की उम्र में भी कायम है जुनून*
*जौनपुर।* जनपद के वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दुबे का 70वां जन्मदिन जोगियापुर स्थित ‘नेताजी कहिन’ कार्यालय में पत्रकारों की मौजूदगी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पत्रकारों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
लोलारक दुबे के जीवन के 70 वर्ष पूरे होने के साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके चार दशक का सफर भी पूरा हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने उनके लंबे पत्रकारिता अनुभव और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।
वरिष्ठ पत्रकार सी.पी. शुक्ला ने कहा कि लोलारक दुबे जौनपुर की पत्रकारिता के लिए एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं। उन्होंने चार दशक तक निष्पक्षता और बिना किसी भेदभाव के पत्रकारिता करते हुए समाज तक महत्वपूर्ण सूचनाएं पहुंचाने का कार्य किया है।
इस अवसर पर सोनू उपाध्याय, तबरेज नियाजी, कमलेश यादव, अनीश यादव, बुद्धि प्रकाश तिवारी, बख्तियावर, अनवर हुसैन, अबीस इमाम, अवधेश तिवारी, धर्मेंद्र निषाद, अंकित यादव सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने लोलारक दुबे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: