*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को नुक्कड़ नाटक के जरिए जनता तक पहुंचाएगी भाजपा*
मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की चार विधानसभा में होंगे कार्यक्रम
जौनपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभा में नुक्कड़ नाटक एवं नाट्य मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा और जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। उक्त बातें
भाजपा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह मड़ियाहूं डाक बंगले में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञप्ति के अनुसार सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन, सेवा यात्रा तथा जनकल्याणकारी पहलों से जुड़े प्रसंगों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि मछलीशहर क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से जुड़ी प्रमुख उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को नाटक, गीत, संवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रसंगों के जरिए सेवा, सुशासन, अंत्योदय, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को भी सामने रखा जाएगा।
इन विधानसभा क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की चार विधानसभा में कार्यक्रमों का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है—बदलापुर विधानसभा: 21 से 24 सितंबर,
केराकत विधानसभा: 24 से 28 सितंबर,
शाहगंज विधानसभा: 10 से 14 अक्टूबर,
मड़ियाहूं विधानसभा: 14 से 18 अक्टूबर
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जबकि निर्धारित स्थानों पर विशेष नाट्य मंचन भी किया जाएगा। अभियान के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सेवा, सुशासन और जनभागीदारी का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से जुड़े कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों को कला एवं सांस्कृतिक माध्यमों से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: