अब तक न्याय ब्यरो चीफ वी डी अवस्थी


शाहजहांपुर - उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों में अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं।जिसे देखते हुए राजनीतिक दलों के शीर्ष नेतृत्व ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। युवा नेता अंशु पांडे ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें लखनऊ बुलाकर जिले की सभी विधानसभा सीटों का फीडबैक लिया। उन्होंने बताया कि लखनऊ में अखिलेश से हुई मुलाकात के दौरान सपा मुखिया ने उनसे शाहजहांपुर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों की जमीनी राजनीतिक स्थिति, संगठन की गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर बातचीत की।इस दौरान उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
अंशु पांडे की अखिलेश यादव से हुई इस मुलाकात को जिले में समाजवादी पार्टी की चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।