चित्तरंजन नायक रायगढ़, (ओडिशा)


रायगढ़: रायगढ़ ब्लॉक के चांदिली पंचायत अंतर्गत गेटीपाड़ा में मां संतोषी कला प्रतिष्ठान के तत्वावधान में नुआखाई भेटघाट महोत्सव-2026 उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया।इस अवसर पर गांव के मंदिर से महोत्सव मंच तक एक आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक वाद्ययंत्रों, लोकनृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक दलों की भागीदारी से शोभायात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही।महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष गोपी आनंद उपस्थित रहे। वहीं सम्मानित अतिथि के रूप में एसडीसी अध्यक्ष मंजुला मिनियाका तथा सरकारी अधिवक्ता हरिबाबू शामिल हुए।
आयोजक समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार तांडी और सचिव शिव साहू के नेतृत्व में महोत्सव का आयोजन किया गया। समिति के सदस्य अर्जुन तांडी, श्रीपति तांडी, करुणा, कुना प्रकाश, सहदेव, मिटू, सोमनाथ और गोविंदा राजू नेस के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
महोत्सव में लोककला के प्रचार-प्रसार को विशेष प्राथमिकता दी गई। ढेमसा, ओडिशी और संबलपुरी नृत्य सहित विभिन्न लोककला दलों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संबलपुर से पहुंचे गायिका संजू महांति और कृष्णमुखी की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।
नुआखाई भेटघाट के अवसर पर 3 हजार से अधिक लोगों ने नुआखाई अन्नप्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा क्षेत्र के लोक कलाकारों, मुख्य अतिथि, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, पत्रकारों तथा वरिष्ठ एवं गणमान्य व्यक्तियों को आयोजक समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
नुआखाई भेटघाट महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र में भाईचारे, सामाजिक एकता तथा लोककला एवं संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार का संदेश दिया गया।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।