सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अंशु पांडे से लिया शाहजहांपुर की सभी विधानसभा सीटों का फीडबैक
अब तक न्याय ब्यरो चीफ वी डी अवस्थी
मथुरा अग्निहोत्र एवं गौपूजन के साथ हुआ बैठक का शुभारंभ, गौसंरक्षण और प्राकृतिक खेती सहित विभिन्न विषयों पर हुआ मंथन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
द्वितीय दिवस पर भैयाजी जोशी ने किया गौसेवा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन
मथुरा अग्निहोत्र एवं गौपूजन के साथ हुआ बैठक का शुभारंभ, गौसंरक्षण और प्राकृतिक खेती सहित विभिन्न विषयों पर हुआ मंथन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय गौसेवा गतिविधि द्वारा देशभर के प्रमुख गौशाला संचालकों एवं गौसेवा कार्यकर्ताओं की तीन दिवसीय बैठक के द्वितीय दिवस का शुभारंभ शनिवार को दीनदयाल गौविज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, गौग्राम परखम में अग्निहोत्र एवं गौपूजन के साथ हुआ।
बैठक के द्वितीय दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय पूर्व सरकार्यवाह आदरणीय भैयाजी जोशी ने उपस्थित भारत के विभिन्न राज्यों से आये हुए गौशाला संचालक एवं क्षेत्र और प्रांत संयोजकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने गौसेवा एवं गौसंरक्षण से जुड़े कार्यों के साथ समाज में गौआधारित गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्यकर्ताओं के साथ विचार साझा किए।
तीन दिवसीय बैठक में देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रमुख गौशाला संचालक एवं गौसेवा कार्यकर्ता सहभागिता कर रहे हैं। बैठक में गौसंरक्षण, पंचगव्य की उपयोगिता, प्राकृतिक खेती, भूमि सुधार तथा गौआधारित उत्पादों के निर्माण एवं उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं अनुभवों का आदान-प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम में ऐसे गौशाला संचालकों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा, जो अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट रूप से गौशालाओं का संचालन कर रहे हैं तथा गौआधारित उत्पादों के निर्माण एवं उपयोग को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं।
बैठक में श्री अजीत महापात्र, अखिल भारतीय गौसेवा संयोजक, आदरणीय श्री शंकरलाल जी, श्री नवल किशोर जी, श्री के.ए.एन. राघवन जी, श्री महेंद्र जी क्षेत्र प्रचारक, श्री धर्मेंद्र जी प्रांत प्रचारक ब्रज प्रांत, हरिशंकर शर्मा जी क्षेत्र संयोजक गौसेवा गतिविधि एवं मंत्री दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति, मनोज जी प्रांत संयोजक गौसेवा गतिविधि ब्रज प्रांत, सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सर्वव्यवस्था प्रमुख जगदीश जी,अवधेश जी, नत्थीलाल जी, डॉ अनुराग शर्मा ,विनोद जी,नरेंद्र शर्मा ,राम पाठक ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
अब तक न्याय ब्यरो चीफ वी डी अवस्थी
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
* शिक्षक आलोक वर्मा आजाद के आवास पर धूमधाम से मनी महान समाज सुधारक की जयंती * पूर्व कैबिनेट मंत्री, प्रबुद्ध वर्ग, अधिवक्ताओं और शिक्षकों ने वैचारिक क्रांति पर रखे विचार
Leave a Comment: