लखनऊ: गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया।*
लखनऊ: गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया।*
जौनपुर।* सुजानगंज थाना क्षेत्र के छिमिया गांव में क्लीनिक पर पथराव, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार
*क्लीनिक पर पथराव, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में चार गिरफ्तार*
*जौनपुर।* सुजानगंज थाना क्षेत्र के छिमिया गांव में क्लीनिक पर पथराव, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों के खिलाफ थाना सुजानगंज में मुकदमा दर्ज था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में सुजानगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय की देखरेख में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह व पुलिस टीम ने 21 सितंबर को मुकदमा अपराध संख्या 329/2026 से संबंधित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में शैलेष कुमार चौबे उर्फ वीरू चौबे (19), निवासी सुल्तानपुर, प्रवेश चौबे (26), निवासी नरहरपुर, अनुज दूबे (21), निवासी भटौली थाना तेजीबाजार तथा मनीष चौबे (20), निवासी बरहूपुर थाना महराजगंज शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल विकेश चौहान, रामकुमार यादव और बृजनन्दन अहिरवार शामिल रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
लखनऊ: गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया।*
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा
मथुरा अग्निहोत्र एवं गौपूजन के साथ हुआ बैठक का शुभारंभ, गौसंरक्षण और प्राकृतिक खेती सहित विभिन्न विषयों पर हुआ मंथन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
Leave a Comment: