सीतापुर दिनांक 23 सितम्बर 2026 (सू0वि0) जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 ने आज प्राथमिक विद्यालय चुनका, विकास खण्ड पहला में आयोजित वी0एच0एस0एन0डी0


सीतापुर दिनांक 23 सितम्बर 2026 (सू0वि0) जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 ने आज प्राथमिक विद्यालय चुनका, विकास खण्ड पहला में आयोजित वी0एच0एस0एन0डी0 सत्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ए0आर0पी0 एवं ड्यू लिस्ट रजिस्टर का गहनतापूर्वक अवलोकन किया। साथ ही जिलाधिकारी ने ब्लड प्रेषर मषीन, वैक्सीन, वैक्सीनेषन किट का अवलोकन किया एवं  आंगनबाड़ी कार्यकत्री से वार्ता करते हुये पुष्टाहार वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि निरन्तर मानक के अनुरूप पुष्टाहार वितरण किया जाये, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के विभागीय अभिलेखों का अवलोकन करते हुये त्रुटियां पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करतेे हुये सुधार हेतु निर्देषित किया। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिला के रजिस्टर का अवलोकन करते हुये वैक्सीनेषन में कमी पाये जाने एवं अन्य गम्भीर त्रुटियां जाये जाने पर ए0एन0एम0 पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये ए0एन0एम0 पर अनुषासनिक कार्यवाही करने के निर्देष संबंधित अधिकारी को प्रदान किये।  

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय चुनका, विकास खण्ड पहला को औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। जिलाधिकारी ने रसोईघर पहुंचकर सर्वप्रथम पके हुये भोजन की गुणवत्ता को परखा, जिसमें गुणवत्ता संतोषजनक पायी गयी। जिलाधिकारी ने मिड-डे-मिल के तहत बच्चों को दिये जाने वाले मेन्यू को भी देखा। जिलाधिकारी ने रसोईयों को निर्देषित किया कि रसोईघर मेें बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिष्चित की जाये तथा बर्तनों के साथ शुद्ध पेयजल भी सुनिष्चित करें एवं निरन्तर अपनी यूनीफार्म में ही रहें तथा पेयजल की गुणवत्ता को भी परखा। जिलाधिकारी ने षिक्षकों से वार्ता करते हुये षिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति पंजिका एवं एम0डी0एम0 रजिस्टर का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर का अवलोकन किया, जिसमें शौचालय, पानी की टंकी, स्कूल की बाउन्ड्रीवाल टूटी एवं क्षतिग्रस्त होेने पर प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगायी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि बाउन्ड्रीवाल को कम्पोजिट ग्रांट में लेते हुये मरम्मत का कार्य पूर्ण कराया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि जब तक समस्त कार्य पूर्ण न हो जाये तब तक प्रधानाध्यापक एवं समस्त शिक्षकों का अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरित न किया जाये।

साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी का भी स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। जिलाधिकारी ने दूरभाष के माध्यम से बेसिक षिक्षा अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुये उनके द्वारा अपने कार्यों रूचि न लेने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही बेसिक षिक्षा अधिकारी को हिदायत दी कि यदि ऐसी कोई भी लापरवाही होती है तो कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। रसोईयों से उनके मानदेय की स्थिति के बारे में जानकारी ली। 

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुखरंजन समद्दर उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।