वित्तीय साक्षरता से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं : सुनील कुमार।
आशीष श्रीवास्तव बहराइच:- तेजवापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत मोगलहा में गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक एवं नाबार्ड की वित्तीय साक्षरता परियोजना के तहत इंडियन बैंक द्वारा संचालित क्रिसिल फाउंडेशन के मनी वाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र, शिवपुर की ओर से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि क्षमता निर्माण अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि वित्तीय रूप से जागरूक होकर ही गरीब परिवार सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकते हैं और अपनी बचत को सुरक्षित रख सकते हैं। क्षेत्रीय समन्वयक राकेश मौर्या ने जनधन खाता, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, रुपे कार्ड, डिजिटल लेन-देन तथा साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी। शिविर में समूह सखी गीता मौर्या सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: