ग्राम खड़िया में नवनिर्मित जन सेवा केंद्र शुरू, ब्लॉक प्रमुख ने किया विधिवत लोकार्पण

अर्जुन रौतेला आगरा। विकास खंड खंदौली की ग्राम पंचायत खड़िया में ग्रामीणों की सुविधा के लिए लगभग 7 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित जन सेवा केंद्र का ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। इस केंद्र के शुरू होने से अब ग्रामीणों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं, प्रमाणपत्रों व सरकारी योजनाओं के कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और गांव में ही यह सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने केंद्र का अवलोकन किया और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीओ पंचायत पंकज यादव, एडीओ सुभाष झा, ग्राम पंचायत सचिव लाइका, ग्राम प्रधान कृष्णा देवी, प्रधान प्रतिनिधि सोनू माहौर, पूर्व प्रधान जितेंद्र कुशवाह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।