कालीकुण्डा धाम के विकास कार्यों को मिली गति, डीएम ने परखी निर्माण की गुणवत्ता
अफजाल अहमद बहराइच:- 24 सितम्बर को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के साथ पौराणिक कालीकुण्डा मंदिर तालाब में पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्माण की गुणवत्ता परखी और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम नानपारा व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को प्रत्येक सप्ताह कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा करने को कहा। विगत माह जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नवनिर्मित नाले को पुराने नाले से जोड़ने हेतु आवश्यक एनओसी की प्रक्रिया तत्काल पूरी कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम प्रकाश सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: