आईजीएल फैक्ट्री के निकट इंडिया मार्का हैंडपंप की स्थापना एवं लोकार्पण
सहजनवा गोरखपुर *ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करते हुए आईजीएल द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर छह इंडिया मार्का हैंडपंप स्थापित कराए गए। हैंडपंपों की स्थापना पूर्ण होने के उपरांत वोक्टा तिराहा स्थित हैंडपंप पर उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईजीएल की ओर से जुड़ियांन गांव के वोक्टा तिराहा, हनुमान मंदिर के पास तथा भरवटिया टोला में हैंडपंप स्थापित कराए गए। इसके अतिरिक्त सेक्टर-23 के सामाजिक स्थल तथा गाहासाड़ गांव में मस्करा स्कूल के पास और अंबेडकर टोला में भी इंडिया मार्का हैंडपंप स्थापित किए गए हैं। इस प्रकार कुल छह स्थानों पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वोक्टा तिराहा पर आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि आईजीएल के बिजनेस हेड एस. के. शुक्ला ने नारियल फोड़कर हैंडपंप का विधिवत उद्घाटन किया।  कार्यक्रम में सभासद अमित यादव, एजीएम एचआर एवं एडमिन दशरथ मिश्रा, एसोसिएट मैनेजर एडमिन अखिलेश कुमार शुक्ला, सब्बीर अहमद, कृष्णा नंद मिश्रा रामाज्ञा यादव मौजूद थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।