अदहम खान-बहराइच: डॉ. सर्वेश शुक्ला इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सबलापुर में विश्व फार्मेसी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों की प्रतिभा और सृजनशीलता से सराबोर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् फार्मेसी गीत के साथ हुआ। राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के तहत छात्र-छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर एवं मॉडल के माध्यम से ज्ञान को कल्पना के रंगों में ढालकर अपनी प्रतिभा का मनोहारी परिचय दिया।कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से सहभागिता की। फार्मेसी एवं स्वास्थ्य विषयों पर बनाए गए आकर्षक मॉडल और पोस्टर दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी ने प्रस्तुतियों का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान का उजास भरती हैं। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: