नानपारा में 18 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार।
सुरेश यादव,पयागपुर बहराइच:- कोतवाली नानपारा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 18 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष गुरसेन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। रामचंदर भट्ठा के पास संदिग्ध व्यक्ति को झोला लेकर जाते देख पुलिस ने रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर झोले से 18 पाउच देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा करीब 3.600 लीटर बताई गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजय वर्मा उर्फ विरू, निवासी राजापुरवा ढांडा, नानपारा देहाती बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: