डी एम के औचक निरीक्षण में तहसील की व्यवस्थाओ की खुली परत,लंबित आख्याएँ तत्काल भेजने के निर्देश।
एस के यादव बहराइच:- जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को तहसील नानपारा का औचक निरीक्षण कर विभिन्न अनुभागों एवं पटलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजस्व लिपिक पटल पर दो माह से लंबित कुछ आख्याएं मिलने पर उन्होंने तत्काल प्रेषित करने के निर्देश दिए। तहसीलदार न्यायालय के निरीक्षण में एक व तीन वर्ष पुरानी कोई वाद पत्रावली लंबित न मिलने पर डीएम ने संतोष जताया। खतौनी वितरण पटल पर उन्होंने उपस्थित लोगों से नकल के शुल्क की जानकारी ली, जिस पर 15 रुपये में खतौनी मिलने की बात सामने आई। भूलेख अनुभाग में लेखपालों व चेनमैन की सेवा पुस्तिकाओं तथा जीपीएफ पासबुक की जांच में प्रविष्टियां पूर्ण मिलीं। जनगणना कक्ष में कार्य समयबद्ध ढंग से कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सार्वजनिक शौचालय में पानी की उपलब्धता भी जांची। जनता दर्शन के प्रार्थना-पत्रों को अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। बार एसोसिएशन की दो अतिरिक्त नायब तहसीलदारों की तैनाती की मांग पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: