भारतीय जनता पार्टी ने सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा ही प्रभु सेवा के तहत होने वाले 12 प्रमुख कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय कर दी है. कार्यक्रमों की जिम्मेदारी के लिए 12 प्रभारी नियक्त किए गए हैं.


  • 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा में 25 वर्ष पर आयोजित होने जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 12 कार्यक्रमों की जिम्मेदारी के लिए 12 प्रभारी नियक्त किए गए हैं. इस कार्यक्रम की सफलता के लिए केंद्रीय मंत्रियों से लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारियों तक को प्रभारी बनाया गया है.
  •  
  • भारतीय जनता पार्टी ने सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा ही प्रभु सेवा के तहत होने वाले 12 प्रमुख कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय कर दी है. बीजेपी ने प्रत्येक कार्यक्रम के लिए प्रभारी/प्रभारियों के नाम तय किए हैं. इनमें केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद और प्रदेश स्तर के नेताओं को शामिल किया गया है.
  • तैयारियों को गति देने के लिए प्रयास तेज
  • बीजेपी के इस अभियान के तहत सेवा कार्यों को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने के साथ-साथ विकसित भारत, सुशासन, नवाचार और जनसेवा से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी जाएगी. पार्टी ने अभियान के अलग-अलग कार्यक्रमों के संचालन के लिए वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देकर इसकी तैयारियों को गति देने और सफल बनाने का प्रयास तेज किया है.
  •  
  • किन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
  • आशीर्वाद का दिया — इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को दी गई है.
  • मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा — इस कार्यक्रम के प्रभारी सांसद तेजस्वी सूर्या और राष्ट्रीय मंत्री मृगांक देव बर्मन होंगे.
  • नमो सेवा-अनकही कहानियां — इसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय मंत्री स्वदेश सिंह को सौंपी गई है.
  • आंगन मिलन सेवा — इसकी प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी होंगी.
  • सेवा की कहानी — इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को दी गई है.
  • सेवा ज्योति कलश यात्रा- विकसित भारत का संकल्प — इसके प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी होंगे.
  • वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा — इसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय संयोजक, प्रकोष्ठ संकुल वी.डी. शर्मा और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी को दी गई है.
  • सेवा मेरा योगदान — इस कार्यक्रम के प्रभारी छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी होंगे.
  • सेवा सेतु अभियान — इसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बैजयंत पांडा और हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल को सौंपी गई है.
  • सेवा के रंग, राष्ट्र के संग — इसकी प्रभारी सांसद रेखा शर्मा होंगी.
  • सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज — इसकी जिम्मेदारी केरल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को दी गई है.
  • सुशासन सेवा संवाद — इसके प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल होंगे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।