*औचक निरीक्षण में ADG नवीन अरोड़ा ने परखी पुलिस कार्यालय की कार्यप्रणाली*
*वादी संतुष्टि को बताया प्राथमिकता, जरूरत के मुताबिक कर्मचारियों की तैनाती और राजस्व मामलों में त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश*
*जौनपुर।* अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) नवीन अरोड़ा ने सोमवार को जौनपुर पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं और पटल की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि उनके निरीक्षण की जानकारी पहले से किसी अधिकारी को नहीं दी गई थी। अचानक पहुंचे ADG ने कार्यालय में व्यवस्थाओं और कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि हर वादी पुलिस कार्यालय से संतुष्ट होकर जाए, इसे पुलिस की प्राथमिकता में शामिल किया जाए। उन्होंने विभिन्न पटल पर तैनात कर्मचारियों की संख्या की भी समीक्षा की और अधिक कर्मचारियों वाले पटल से संख्या कम कर जरूरत वाले स्थानों पर तैनाती करने के निर्देश दिए।
ADG ने राजस्व से जुड़े मामलों में भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय की कार्यप्रणाली में जहां भी सुधार की आवश्यकता है, उसे जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाकर अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को लंबित कार्यों के निस्तारण, बेहतर जनसुनवाई और पुलिस कार्यालय की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: