मड़ियाहूं में विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

 

     जनपद के मड़ियाहूं नगर में श्री रामलीला उत्सव मैदान, गोला बाजार में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह  नंदराज जी एवं विशिष्ट अतिथि  ब्रह्मदेव उपाध्याय जी रहे। 
                   बताते चलें कि 
मुख्य अतिथि  नंदराज जी द्वारा विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के  उद्देश्यों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हिंदू समाज एवं हिंदू संस्कृति की रक्षा हेतु पूरा जीवन समर्पित करने की परंपराओं को बताया और समाज को आह्वान किया की समस्त हिंदू अपने धर्म के प्रति जागरूक बने। कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री विनोद जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में नगर के एवं क्षेत्र के सभी गणमान्य उपस्थित रहे।
उक्त अवसर पर सरदार परमजीत सिंह, महेश साहू, डॉक्टर अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा राजेश जायसवाल, सुरेश सोनी, संतोष दुबे,संजय जायसवाल, रमेश खरवार, अखिल प्रताप सिंह, शिव शंकर गुप्ता, आशुतोष दुबे, सचिन मोदनवाल, गुड्डू कसौधन सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष उत्तम जायसवाल एवं नगर संयोजक बजरंग दल  अमित केसरी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।