क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं राहगीरों को मिलेगी राहत


  • क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं राहगीरों को मिलेगी राहत
  • सहजनवां, गोरखपुर विकास खंड सहजनवां अंतर्गत ग्राम पंचायत बैजलपुर से संतकबीरनगर जिले के रावतपार सिवान तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत आखिरकार शुरू हो गई है। ग्राम प्रधान राजकुमार ने ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए जनहित में यह सराहनीय पहल करते हुए अपने निजी खर्च से सड़क दुरुस्त कराने का कार्य शुरू कराया है।बताया जाता है कि लगातार हुई भारी बारिश के कारण लगभग 350 मीटर लंबी यह संपर्क सड़क पूरी तरह से टूट गई थी। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों का चलना दूभर हो गया था। कई राहगीर तो गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके थे। यह मार्ग कोई सामान्य रास्ता नहीं है, बल्कि करीब दो दर्जन गांवों के लोगों के लिए संतकबीरनगर जिले से जुड़ने का मुख्य साधन है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, किसानों और रोज आवागमन करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
    ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान राजकुमार ने तत्काल मरम्मत का निर्णय लिया। प्रधान द्वारा निजी मद से सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराए जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत पूरी होने से आवागमन सुगम होगा और बरसात के दिनों में होने वाली फिसलन व जलभराव की समस्या से भी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने इस जनहित के कार्य के लिए ग्राम प्रधान की सराहना की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।