- गोरखपुर शाहपुर थाना क्षेत्र में महिला से मोबाइल झपटकर फरार हुए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, गौरीबाजार देवरिया की रहने वाली अराधना गुप्ता वर्तमान में रामजानकी नगर में रहती हैं। वह नंदानगर चौराहे की ओर काम पर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। महिला की शिकायत पर शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने मामले में प्रकाश में आए निक्कू उर्फ राहुल चौहान (20) निवासी चकसा हुसैन, पचपेड़वा, पार्वतीपुरम, थाना गोरखनाथ को 13 सितंबर को रात 2:25 बजे बौलिया पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से छीना गया मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: