केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स भारत इनोवेट्स का दौरा किया. यहां ब्रिक्स भारत इनोवेट्स एक्सपोजिशन प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है.


  • भारत के 37 डीप-टेक इनोवेटर्स को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित प्रदर्शनी ब्रिक्स भारत इनोवेट्स में प्रदर्शित किया गया गया है. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर शिक्षा मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय के कोऑर्डिनेशन से इसका आयोजन किया है. शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भारत मंडपम में ब्रिक्स भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी का दौरा किया और डीप-टेक स्टार्टअप्स/इनोवेटर्स से बातचीत की.
  •  
  • प्रह्लाद जोशी ने वहां प्रदर्शित डीप-टेक समाधानों और भारत के रिसर्च और इनोवेशन इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने वाले युवा इनोवेटर्स के प्रयासों की सराहना की. वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की सचिव, दीप्ति गौर मुखर्जी ने भी प्रदर्शनी में इनोवेटर्स से बातचीत की.
  •  

  • प्रदर्शनी में दिखे कई इनोवेशन
  • प्रदर्शनी में जटिल जल स्रोतों के लिए एडवांस फ्लोटिंग सोलर फोटोवोल्टिक प्लेटफॉर्म, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के निरीक्षण के लिए समुद्री रोबोटिक प्लेटफॉर्म, दुर्लभ खनिज तत्वों से मुक्त इलेक्ट्रिक पावरट्रेन, 60 सेकंड से कम समय में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम की जांच करने वाली एआई आधारित टेस्ट सिस्टम और एआई आधारित भ्रूण निगरानी मंच समेत कई इनोवेशन प्रदर्शित किए गए हैं.
  • शिक्षा मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम
  • शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, भारत इनोवेट्स उसका प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका मकसद भारतीय उच्च शिक्षा परिवेश से निकलने वाले इनोवेशन को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाना है. इसके तहत स्टार्टअप, उच्च शिक्षण संस्थानों, प्रयोगशालाओं और रिसर्च पार्कों को कंपनियों, निवेशकों, इनक्यूबेटर, विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों, सरकारों और विदेशों में बसे पूर्व छात्रों समेत वैश्विक हितधारकों से जोड़ने पर जोर दिया जाता है.
  • भारतीय अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी स्टार्टअप
  • मंत्रालय ने कहा कि भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी 2026 में भारतीय अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी स्टार्टअप का दूसरा बड़ा प्रदर्शन है. इससे पहले 14-16 जून को फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का पहला संस्करण आयोजित किया गया था. नीस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल मूल 120 स्टार्टअप या उद्यमों में से 37 को ब्रिक्स भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी में भी प्रदर्शित किया जा रहा है. यह भारत की अध्यक्षता में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन का विषय मजबूती, नवाचार, सहयोग एवं निरंतरता के लिए निर्माण के अनुरूप है.
  • अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच मिलने की उम्मीद
  • यह प्रदर्शनी ब्रिक्स बिजनेस फोरम के साथ आयोजित हो रही है. इससे भाग लेने वाले इनोवेटर्स को ब्रिक्स देशों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ), निवेशकों, कारोबारी नेताओं और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संपर्क का अवसर मिलेगा. इससे कारोबार-से-कारोबार (बी2बी) संपर्क, प्रौद्योगिकी साझेदारी, निवेश, कारोबारी सहयोग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच के अवसर मिलने की उम्मीद है. मंत्रालय के मुताबिक, यह आयोजन भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत शिक्षा क्षेत्र की प्राथमिकता अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप परिवेश को मजबूत करना को भी आगे बढ़ाता है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।