BRICS समिट में PM मोदी का आज का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहने वाला है. पीएम BRICS देशों के अलावा कई अन्य देशों के प्रमुख नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. जिनमें राष्ट्रपति जिनपिंग प्रमुख हैं.


  • नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट 2026 का आयोजिन किया जा रहा है. इसको लेकर दिल्ली में विदेशी मेहमानों का जमावड़ा लगा हुआ है. जहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान समेत दुनियाभर के कई नेता नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. वहीं आज चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग भारत पहुंचेंगे. जिनपिंग समेत ब्रिक्स समिट में शामिल होने वाले तमाम राष्ट्राध्यक्षों और उनके प्रतिनिधियों से PM मोदी बैठक करेंगे.
  •  
  • BRICS का सबसे बड़ा दिन
  • आज भी प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा. सुबह 10 बजे पीएम मोदी हैदराबाद हाउस में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद सुबह 10:30 बजे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और 11 बजे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ उनकी बैठक होगी.
  • सुबह 11:30 बजे प्रधानमंत्री वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन हुंग से मुलाकात करेंगे. आज ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की भारत के राष्ट्रपति के साथ राष्ट्रपति भवन में भी बैठक निर्धारित है. दोपहर 2.35 बजे BRICS सदस्य देशों की एक बंद कमरे में मीटिंग के साथ शुरू होगी. इसके बाद लीडर शाम 4.25 बजे भारत इनोवेट्स एग्जिबिशन देखने जाएंगे, फिर शाम 5.05 बजे ऑफिशियल फैमिली फोटोग्राफ और एक साथ पेड़ लगाने का कार्यक्रम होगा.
  •  
  • आज जिनपिंग के साथ अहम बैठक
  • हालांकि, आज प्रधानमंत्री मोदी की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाली मुलाकात शामिल है. दोनों नेताओं की बैठक शाम 5:45 बजे भारत मंडपम में होगी. भारत और चीन के संबंधों को देखते हुए इस बैठक पर खास नजर रहेगी.
  • शनिवार को शाम 7: 30 बजे भारत मंडपम में ब्रिक्स में आए राष्ट्राध्यक्षों के लिए रात्रि भोज होगा. पीएम मोदी इस गाला डिनर की मेजबानी करेंगे. इस रात्रिभोज के लिए कुछ केंद्रीय मंत्रियों को भी न्योता दिया गया है. इसके साथ ही 14-15 राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस गाला डिनर में शामिल होंगे.
  • ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ये सभी मुख्यमंत्री बस से एक साथ भारत मंडपम जाएंगे. सभी मुख्यमंत्रियों को शाम 5 से 5.30 बजे तक संसद भवन पहुंचने को कहा गया है. संसद भवन से ये सभी मुख्यमंत्री शाम करीब 6 बजे बस से एक साथ भारत मंडपम के लिए निकलेंगे.
  • आज का पूरा शेड्यूल
  • प्रधानमंत्री मोदी की इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ बैठक.
  • PM मोदी की मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ मीटिंग.
  • प्रधानमंत्री मोदी, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ वार्ता.
  • प्रधानमंत्री मोदी, वियतनाम के प्रधानमंत्री ली मिन हुंग के साथ बैठक.
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ बैठक.
  • प्रधानमंत्री मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मीटिंग.
  • शाम को पीएम मोदी डिनर की करेंगे मेजबानी.
  • मंच पर कौन-कौन?
  • BRICS का मुख्य मंच भारत मंडपम में होगा. इस बार BRICS में 11 सदस्य देश और 10 पार्टनर देश हैं.
  • नरेंद्र मोदी – भारत
  • शी जिनपिंग – चीन
  • व्लादिमीर पुतिन – रूस
  • सिरिल रामाफोसा – दक्षिण अफ्रीका
  • मसूद पेजेशकियन – ईरान
  • अब्देल फतह अल-सीसी – मिस्र
  • अबी अहमद – इथियोपिया
  • प्रबोवो सुबियांतो – इंडोनेशिया
  • अबू धाबी के क्राउन प्रिंस – UAE प्रतिनिधित्व
  • सऊदी अरब के विदेश मंत्री – सऊदी प्रतिनिधिमंडल
  • साथ ही BRICS के पार्टनर देशों के प्रमुख/प्रतिनिधि.
  • ब्राजील के राष्ट्रपति लूला समिट में शामिल नहीं हो रहे हैं, उनकी जगह विदेश मंत्री मौरो विएरा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।