BRICS समिट के दौरान मोदी-पुतिन की अहम बैठक में भारत-रूस संबंधों के साथ ईरान संकट, न्यूक्लियर एनर्जी, इंडस्ट्रियल सहयोग, फर्टिलाइजर और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा हुई है.


  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच भारत मंडपम में द्विपक्षीय बातचीत समाप्त हो गयी है. दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बैठक चली. भारत मंडपम पहुंचने पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का स्वागत किया और गले मिले.
  •  
  • मुलाकात के दौरान  ने राष्ट्रपति पुतिन को तमिल के महान कवि तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध कृति तिरुक्कुरल के रूसी अनुवाद की पुस्तक भी भेंट की.
  •  
  • दोनों नेताओं की बातचीत में भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के साथ-साथ कई अहम वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. इनमें ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष का मुद्दा भी शामिल है.
  •  
  • इंडस्ट्रियल सहयोग बढ़ाने पर जोर
  • भारत और रूस के बीच औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए INNOPROM जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए नए अवसर तलाशने पर भी चर्चा हुई है.
  • दोनों देश रेल सेक्टर और टनलिंग में सहयोग बढ़ाने, स्टील वैल्यू चेन विकसित करने और ज्यादा B2B अवसर तैयार करने पर जोर दे सकते हैं. इसके साथ ही रूसी बाजार में भारतीय कंपनियों की पहुंच बढ़ाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई है.
  • न्यूक्लियर एनर्जी और फर्टिलाइजर सहयोग
  • दोनों देशों के बीच सिविल न्यूक्लियर सहयोग को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई है. इसमें फ्यूल साइकिल और लाइफ साइकिल सपोर्ट से जुड़े सहयोग को आगे बढ़ाना शामिल है.
  • मोबिलिटी सेक्टर में सहयोग बढ़ाने और रूस में भारतीय स्किल्ड वर्कफोर्स के अवसर बढ़ाने पर भी दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई. इसके अलावा जरूरी मिनरल्स में सहयोग और रणनीतिक जॉइंट वेंचर प्रोजेक्ट्स के जरिए फर्टिलाइजर सेक्टर में सहयोग बनाए रखने और बढ़ाने पर भी चर्चा हुई.
  • भारत-रूस रिश्तों को मिलेगी मजबूती
  • इससे पहले विदेश मंत्रालय ने भारत और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को रेखांकित किया है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत पहुंचने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दोनों देशों के रिश्तों को मल्टीफेसटेड और लॉन्गस्टैंडिंग बताया.
  • उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पर आधारित बहुआयामी और लंबे समय से चले आ रहे संबंध हैं.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।