• अर्जुन रौतेला आगरा। जैतपुर थाना पुलिस, बमरौली कटारा पुलिस और एसटीएफ यूनिट आगरा की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अवैध .315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। 
    पुलिस के अनुसार 10 सितंबर 2026 को थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा अपराध संख्या 42/2026 से संबंधित वांछित आरोपी कमौनी बस स्टॉप पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रमन सिंह उर्फ अंशु ददौरिया पुत्र हरेंद्र सिंह को कमौनी बस स्टॉप से गिरफ्तार कर लिया। 
    गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से मेला ग्राउंड के पास टायर दुकान, थाना कोतवाली भिंड, मध्य प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में ग्राम बिल्हौरा, मौहर सिंह का पुरा, थाना कोतवाली देहात, जिला भिंड में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ आगरा और मध्य प्रदेश में कई मुकदमे दर्ज हैं। 
    संयुक्त पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष दीपक कुमार तिवारी, एसटीएफ यूनिट प्रभारी उपनिरीक्षक रजनीश चौधरी, उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक अनंत सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार समेत एसटीएफ और थाना पुलिस के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।