कबड्डी-वॉलीबॉल में दो स्वर्ण समेत 9 पदक जीते, स्कूल का बढ़ाया गौरव


  • कबड्डी-वॉलीबॉल में दो स्वर्ण समेत 9 पदक जीते, स्कूल का बढ़ाया गौरव
  • जंगल कौड़िया। लेमैन वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित इंटर स्कूल ओलंपिक गेम्स में चिंऊॅंटहा, मानीराम स्थित एसवीएम पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 31 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में लगभग सभी संबद्ध स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एसवीएम के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी के साथ कई पदक अपने नाम किए।अंडर-17 गर्ल्स कबड्डी और वॉलीबॉल में टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर-17 बॉयज कबड्डी में टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत और अंडर-17 बॉयज वॉलीबॉल में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया।
    व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-17 बॉयज लॉन्ग जंप में आदर्श यादव ने रजत और गोपाल निषाद ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 गर्ल्स शॉटपुट में तनु सिंह ने रजत पदक हासिल किया। वहीं अंडर-14 बैडमिंटन डबल्स में अंकुश और उत्कर्ष की जोड़ी ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और पदक जोड़ दिया।विद्यालय की खेल टीम का नेतृत्व प्रवीण पाण्डेय, ओमनाथ कश्यप और कृतिबाला आर्या ने किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गरिमा उपाध्याय ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खिलाड़ियों की मेहनत और लगन ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।