कन्नौज। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कन्नौज पुलिस ने पाल चौराहा अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक डीसीएम से 545 पेटी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से राजस्थान के बाड़मेर निवासी जयसिंह को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की मात्रा करीब 4,836 लीटर और अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पाल चौराहा अंडरपास के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध डीसीएम की तलाशी लेने पर उसमें शराब की पेटियां मिलीं। जांच में 170 पेटी रॉयल स्टैग, 185 पेटी इम्पीरियल ब्लू हाफ और 190 पेटी इम्पीरियल ब्लू क्वार्टर बरामद हुए।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने डीसीएम के अलावा मोबाइल फोन और 10,200 रुपये नकद भी कब्जे में लिए। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखोंदा निवासी सोनू नाम का व्यक्ति शराब को डीसीएम के जरिए बिहार भेजता था। आरोपी के मुताबिक वह पहले भी शराब की खेप पहुंचा चुका है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं 60/63/72 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।