विकास कार्यों में भारी अनियमितता का आरोप,
निष्पक्ष जांच की मांग
सहजनवा गोरखपुर ग्राम पंचायत महुआपार, ब्लॉक सहजनवां से विकास कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आ रहा है।ग्राम सभा के जागरूक नागरिक एवं भावी प्रधान प्रत्याशी चंदन निषाद ने वर्तमान ग्राम प्रधान और ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।चंदन निषाद का कहना है कि ग्राम सभा में कराए जा रहे कई विकास कार्यों में सरकारी मानकों की अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि पहले कार्यों को खोदकर अधूरा छोड़ दिया जाता है और कागजों पर भुगतान पास होने के बाद खानापूर्ति के लिए उसे पटवा दिया जाता है। कई जगह गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने के बावजूद बिना जांच के ही भुगतान करा लिया जाता है, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है।उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यों से न तो गांव का सही विकास हो पा रहा है और न ही जनता को योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है। यह सीधे-सीधे जनता के हक और सरकारी खजाने के साथ खिलवाड़ है।
चंदन निषाद ने कहा मैं हर गलत काम का खुलकर विरोध करता हूं। गांव के विकास में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेरा मिशन 2026-2027 सिर्फ प्रधान बनना नहीं, बल्कि महुआपार को भ्रष्टाचार मुक्त और आदर्श ग्राम सभा बनाना है।
उन्होंने जिला प्रशासन और उच्चाधिकारियों से मांग की है कि महुआपार में हुए सभी विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, कार्यों की गुणवत्ता की मौके पर जांच हो और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों व जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं प्रधान नागेंद्र सिंह से पूछने पर उन्होंने बताया राम उजागीर के घर से रेलवे लाइन तक नाली खुदवा दिए लोगों ने बनाने नहीं दिया 70 पाइप जिसकी लागत लगभग डेढ़ लाख रुपए की है लोगों ने बनवाने नहीं दे रहे हैं तो हम झगड़ा नहीं करेंगे हम आपसी सहमति से ही बनाएंगे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: