अब तक न्याय अनुराग सागर

अमेठी के शुकुल बाजार में एक स्कूल बस और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर हो गई इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार रामचंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें जगदीशपुर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है यह घटना न्याय पंचायत बरसंडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ब्यौरेमऊ के पास एक बाग के निकट अंधे मोड़ पर हुई ब्यौरेमऊ निवासी रामचंद्र दुबे उम्र करीब 55 वर्ष पुत्र रामभरोसे दुबे अपनी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल से प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बीएलएल में ड्यूटी जा रहे थे इसी दौरान ब्राइट बे पब्लिक स्कूल बीएचएल जगदीशपुर की स्कूल बस से उनकी टक्कर हो गई टक्कर इतनी तेज थी कि बस का दाहिना निचला हेडलाइट का हिस्सा टूट गया। मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हादसे के बाद रामचंद्र दुबे मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलने पर परिजनों ने उन्हें जगदीशपुर ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।