हेलमेट पहनकर बाइक चलाने के लिए किया प्रेरित ,,,जे बी पांडे
रिपोर्ट पदुम सिंह तोमर महोली सीतापुर
महोली कोतवाली के अंतर्गत स्कूली बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और वाहन चालकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को थाना क्षेत्र महोली बड़ागांव रोड स्थित एक निजी विद्यालय में बच्चों को जागरूक किया गया। कोतवाली प्रभारी जे बी पांडे की अध्यक्षता में शिक्षक, छात्र और छात्राओं को समिति गति व सुरक्षित तरीके से हेलमेट पहनकर बाइक चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
कोतवाली प्रभारी जे बी पांडे ने कहा कि जीवन बहुमूल्य है, इसलिए बाइक चलाने से पहले हेलमेट अवश्य पहनें। सुरक्षित सफर करने के लिए यातायात नियमों का पालन करें और सीमित गति से वाहन चलाएं। कहा कि जब बाइक सवार सीमित गति से वाहन चलाएंगे तो काफी हद तक दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। कहा कि तेजगति व बिना हेलमेट व सीट बेल्ट पहनें वाहन चालक सड़क दुर्घटना के शिकार होते हैं और अपनी जान गवां देते हैं। महोली पुलिस टीम ने बड़ागांव रोड पर हेलमेट पहनकर बाइक चलाने के लिए किया प्रेरित किया गया
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: