दलित के घर तांडव करने के आरोपी प्रधान सहित अन्य पर केस दर्ज

-घटना संबंधी वीडियो वायरल होने के आरोप के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

-गौनर गांव में सुबह ही मचा हड़कंप, पुलिस ने केस दर्ज कर ग्राम प्रधान सहित दो लोगों को शांतिभंग में चालान किया

गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौनर में सोमवार की सुबह करीब आठ बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के पचास लोगों पर एक दलित परिवार के घर में घुसकर हंगामा और दबंगई करने का आरोप लगा।
   घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और घर के आसपास हंगामे का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। आरोप है कि गांव का प्रधान कैलाश निषाद व अन्य चार पांच लोगों सहित अन्य समर्थकों के साथ दलित परिवार के घर में घुसे और वहां जमकर तांडव किया। पीड़ित पक्ष के आरोप पर पुलिस ने ग्राम प्रधान कैलाश निषाद सहित चार पांच लोगों पर दलित एक्ट के तहत केस दर्ज करके आरोपी प्रधान व एक अन्य को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।