यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की महमूदाबाद इकाई ने दी भावभीनी विदाई, पत्रकारों ने सराहनीय कार्यशैली और मित्र पुलिसिंग को किया याद


यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की महमूदाबाद इकाई ने दी भावभीनी विदाई, पत्रकारों ने सराहनीय कार्यशैली और मित्र पुलिसिंग को किया याद

रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय

महमूदाबाद, सीतापुर। पुलिस विभाग में स्थानांतरण भले ही एक निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रिया हो, लेकिन जब कोई अधिकारी अपनी कार्यशैली, व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता से आमजन तथा पत्रकारों के बीच विशेष पहचान बना ले तो विदाई का क्षण भावुक कर देने वाला होता है। कुछ ऐसा ही नजारा उस समय देखने को मिला, जब यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन महमूदाबाद इकाई की ओर से पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव के सिधौली स्थानांतरण पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों, शिक्षकों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं, शाल, स्मृति चिन्ह, मोमेंटो एवं धार्मिक पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष अनुज जैन ने पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव को बैच लगाकर एवं माला पहनाकर किया। इसके बाद उपस्थित पत्रकार साथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने क्रमशः उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संतोष पांडे परमार्थ आवाज, आरिफ खान न्यूज़, रामनिवास गुप्ता क्राइम दुनिया, आदित्य कुमार वर्मा परमार, अभय सिंह ब्लू वर्ल्ड, दानिश हाशमी नैतिक आवाज, मोहम्मद तुफैल बीएस-5 बीबीसी लखनऊ/भारतीय सभ्यता समाचार, धर्मेंद्र कुमार दैनिक भास्कर, सुरेंद्र वर्मा आशंका बुलेटिन, मनोज पासवान राष्ट्र राज्य, यशवंत दैनिक भास्कर, आलोक वर्मा आजाद, मोहम्मद इकराम अंसारी आवाज न्यूज़ चैनल, जितेंद्र कुमार परमार्थ आवाज, राजेंद्र प्रसाद प्राउड ऑफ सीतापुर सहित अन्य पत्रकारों ने माल्यार्पण कर सम्मान एवं शुभकामनाएं दीं।

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष अनुज जैन एवं संतोष पांडे ने पुलिस उपाधीक्षक को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। वहीं अशोक वर्मा, डॉ. अंकित वर्मा (रामा हॉस्पिटल, लखनऊ), अनिरुद्ध सिंह (अध्यापक) एवं आलोक वर्मा आजाद सहित अन्य लोगों ने भी माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर सुधीर वर्मा, प्रधानाचार्य आदर्श विद्या मंदिर, मंडल ब्यूरो चीफ अब तक टीवी चैनल एवं अब तक दैनिक समाचार पत्र तथा उपाध्यक्ष ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (AIPJA), महमूदाबाद इकाई ने भी पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव को मोमेंटो एवं श्रीरामायण भेंटकर सम्मानित किया।

आपका जाना निश्चित रूप से हम सभी के लिए दुखद
विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने महमूदाबाद में अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के साथ-साथ आमजन, पत्रकारों और सामाजिक संगठनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया। उनकी सहजता, संवेदनशीलता और कर्तव्य के प्रति निष्ठा ने उन्हें सभी के बीच लोकप्रिय बनाया।

वक्ताओं ने कहा कि स्थानांतरण के बाद वे सिधौली जा रहे हैं, लेकिन महमूदाबाद और सिधौली की दूरी इतनी अधिक नहीं है कि आत्मीय रिश्ते समाप्त हो जाएं। पत्रकार साथी उनसे निरंतर संपर्क बनाए रखेंगे और उम्मीद है कि जिस प्रकार महमूदाबाद में रहते हुए उन्होंने सभी का मार्गदर्शन किया, उसी प्रकार सिधौली में भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

भावुक हुए सीओ, बोले—ऐसा लग रहा है जैसे मेरा परिवार मुझसे छूट रहा है
समारोह में मिले अपार स्नेह और सम्मान से पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि वह अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, “ऐसा लग रहा है जैसे मेरा परिवार मुझसे छूट रहा है। महमूदाबाद में आप सभी ने जिस अपनत्व और स्नेह के साथ मुझे सम्मान दिया, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता। निश्चित रूप से आप सभी लोग हमें बहुत याद आएंगे।”

उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन कुछ स्थान और कुछ लोग सेवा काल का हिस्सा नहीं बल्कि जीवन की स्मृतियों का हिस्सा बन जाते हैं। महमूदाबाद में मिले प्यार और सम्मान को वह हमेशा अपने साथ लेकर जाएंगे।

एक बार फिर महमूदाबाद की बागडोर संभालें
कार्यक्रम में वक्ता आलोक वर्मा आजाद ने कहा कि अधिकारी का स्थानांतरण सिधौली हुआ है, लेकिन दोनों स्थानों की दूरी कोई बहुत अधिक नहीं है। उन्होंने कहा कि पत्रकार साथी सिधौली जाकर भी उनसे मुलाकात करते रहेंगे और उम्मीद करेंगे कि भविष्य में उन्हें एक बार फिर महमूदाबाद की जिम्मेदारी संभालने का अवसर मिले।

संतोष पांडे ने पुलिस उपाधीक्षक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं दानिश हाशमी एवं अनुज जैन ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मनोज श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि जब महमूदाबाद तहसील अस्तित्व में नहीं थी, उस समय सिधौली ही क्षेत्र के लोगों की तहसील हुआ करती थी। ऐसे में वेद प्रकाश श्रीवास्तव एक तहसील से निकलकर दूसरी अपनी ही तहसील में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह विदाई स्थायी बिछड़ाव नहीं, बल्कि एक नए दायित्व की शुरुआत है और सभी लोग उनसे मिलने सिधौली आते रहेंगे।

स्नेह और सम्मान से यादगार बनी विदाई
पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल में जहां एक ओर आत्मीयता और सम्मान दिखाई दिया, वहीं दूसरी ओर विदाई की भावुकता भी साफ नजर आई। पत्रकारों एवं उपस्थित लोगों ने कहा कि पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव जहां भी जाएंगे, अपनी कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और व्यवहार कुशलता से लोगों के दिलों में स्थान बनाएंगे।

सभी ने उनके सिधौली स्थानांतरण पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महमूदाबाद में उनके कार्यकाल की अच्छी यादें हमेशा लोगों के बीच बनी रहेंगी।

कार्यक्रम का संचालन पत्रकार जितेंद्र वर्मा ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार, शिक्षक, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अंत में सभी ने पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव को सिधौली में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं सुखद भविष्य की कामना की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।