डीएम-एसएसपी ने पीस कमेटी के सदस्यों से जानीं समस्याएं, थाना स्तर पर दिए आवश्यक निर्देश
शहर में 160 और ग्रामीण क्षेत्रों में 132 स्थानों पर स्थापित होंगी गणेश प्रतिमाएं
कानपुर देहात। जिले के लिए गौरव का क्षण उस समय आया, जब अकबरपुर स्थित भदौरिया ट्रैक्टर एजेंसी ने सोनालिका ट्रैक्टर्स की ऑल इंडिया डीलर कॉन्फ्रेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया। सिंगापुर में आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में एजेंसी के संचालक रामेंद्र सिंह चौहान उर्फ चिम्मू को सम्मानित किया गया।
एजेंसी ने अपनी एरिया में करीब 41 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इसी उपलब्धि के आधार पर देशभर से पहुंचे करीब 600 डीलरों के बीच भदौरिया ट्रैक्टर को द्वितीय स्थान से नवाजा गया। यह उपलब्धि न केवल एजेंसी, बल्कि कानपुर देहात जिले के लिए भी गौरव का विषय बनी है।
सम्मान समारोह में सोनालिका ट्रैक्टर्स के डिप्टी डायरेक्टर विवेक गोयल, संरक्षक एवं मार्गदर्शक पुष्पेंद्र साहब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान व उत्तराखंड के प्रभारी एवं जोनल हेड संदीप कथूरिया, जोनल हेड सौरव गुप्ता तथा स्टेट हेड आरके मिश्रा सहित कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने रामेंद्र सिंह चौहान को मंच पर सम्मानित कर उनकी उपलब्धि की सराहना की।
कार्यक्रम में कंपनी के सुखदेव जी, धीरेंद्र बहादुर जी, अखिलेश शाह जी और एसएन कुशवाहा जी समेत अन्य अधिकारी व डीलर भी उपस्थित रहे। रामेंद्र सिंह चौहान ने इस उपलब्धि को भदौरिया ट्रैक्टर एजेंसी की पूरी टीम, ग्राहकों और शुभचिंतकों के विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि देशभर के डीलरों के बीच दूसरा स्थान प्राप्त करना उनके लिए गौरव के साथ-साथ भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
शहर में 160 और ग्रामीण क्षेत्रों में 132 स्थानों पर स्थापित होंगी गणेश प्रतिमाएं
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दो बैंक कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है. CBI का आरोप है कि दोनों ने कथित फर्जी चयन के आधार पर बैंक की नौकरी की और इस दौरान वेतन, भत्ते और अन्य सेवा लाभ हासिल किए.
Leave a Comment: