कानपुर देहात:
थाना गजनेर के
जिठरौली चौराहे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हुए एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मूसानगर–रायपुर मुख्य मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और संवेदनशीलता दिखाते हुए परिजनों को शांत कराया।
हादसा या रंजिश, जांच में जुटी पुलिस
परिजनों का आरोप है कि 4 सितंबर को जन्माष्टमी के दौरान हुए एक विवाद के चलते युवक की हत्या की गई है। वहीं, प्राथमिक परिस्थितियों को देखते हुए यह मामला सड़क दुर्घटना (एक्सीडेंट) का भी प्रतीत हो रहा है, क्योंकि युवक बाइक से लौटते समय सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला था और उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है।
अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई, निष्पक्ष जांच का भरोसा
प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही एसडीएम राजकुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद , डिप्टी एसपी संजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बेहद सूझबूझ और संयम के साथ प्रदर्शनकारियों से संवाद स्थापित किया और उनकी बातों को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। पुलिस की तत्परता और समझाइश के बाद मार्ग पर स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए गए। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी वहीं खबर लिखे जाने तक परिजन अपनी मांगों पर अंडे रहे वहीं पूरे क्षेत्र भारी भरकर पुलिस टीम व पीएसी तैनात हैं
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: