गोरखपुर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह प्रभारी अभिषेक दत्त ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले और महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों,फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर चर्चा की।
अभिषेक दत्त ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को आगामी चुनाव के लिए बूथ और सेक्टर स्तर तक सक्रिय होना होगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों,युवाओं और महिलाओं समेत आम लोग सरकार से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दों को लेकर मजबूती से आवाज उठानी चाहिए।
उन्होंने भाजपा पर चंदे में कथित अनियमितताओं को लेकर भी हमला बोला और कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर जा रही है वहां उन्हें एक ही आवाज सुनाई दे रहा है चंदा चोर गद्दी छोड़ ।मंदिर की चंदा चोरी क्यों हुई हर बूथ हर सेक्टर से ही आवाज आ रही है। बूथ स्तर पर जनता के बीच ऐसे सवाल उठ रहे हैं जिनका सरकार को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस सरकार में युवा ₹30000 की मोटरसाइकिल चलाता था लेकिन वर्तमान सरकार में₹125000से ऊपर की मोटरसाइकिल हो गई।
गोरखपुर में हाल ही में हुए गुंबद हादसे का जिक्र करते हुए अभिषेक दत्त ने सांसद पर भी निशाना साधा। उन्होंने हादसे में दो अधिवक्ताओं की मौत पर दुख जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच दोषियों पर कठोर कार्यवाही,मृतकों के परिजनों को कांग्रेस की ओर से आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी की मांग की।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर की पहचान विकास और पर्यटन के लिए होनी चाहिए। गोरखपुर के सांसद से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे काम किए जाएं, जिससे देश-विदेश के लोग गोरखपुर आने के लिए आकर्षित हों और शहर का नाम सकारात्मक कारणों से पहचाना जाए।
बाइट -अभिषेक दत्त - राष्ट्रीय सचिव (कांग्रेस पार्टी),प्रदेश सह प्रभारी (उत्तर प्रदेश)
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: