श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि


श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
शासन के निर्देशानुसार वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्गत अधिसूचना दिनांक 27.01.2026 ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को दिनांक 01.04.2026 से लागू किये जाने हेतु निर्गत अधिसूचना के क्रम में सम्पूर्ण जनपद से प्रतिदिन उत्सर्जित ठोस अपशिष्ठ के प्रभावी क्रियावन्यन हेतु गठित समिति की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन अपर जिलाधिकारी वि./रा.  की अध्यक्षता में आज दिनांक 29.07.2026 को गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट पीलीभीत  में क्षेत्रीय प्रदूषण एवं नगर विकास विभाग के द्वारा किया गया। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपस्थित नगर विकास एवं ग्रामीण विकास के अधिकारियों को ठोस अपशिष्ट नियम 2026 के सफलता पूर्वक क्रियान्वयन हेतु निकायों में संचालित डोर-टू-डोर वेस्ट कलैक्शन की व्यवस्था को सुदृण एवं पारदर्शी बनाने हेतु जी0पी0एस0 आधारित माॅनिटरिंग एवं प्रोसेसिंग प्लान्ट को पूर्ण क्षमता से संचालित करने तथा प्रत्येक माह समीक्षा बैठक के पूर्व सूचना समय से केन्द्रीयत पोर्टल पर आधुनांत कराने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यशाला में क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण द्वारा बताया गया कि ठोस अपशिष्ट नियम 2026 जनपद के शहरी स्थानीय निकाय के साथ-साथ ग्रामीण स्थानीय निकाय पर भी लागू होगें। जिसमें इन निकायों के अन्तर्गत आने वाले ऐसे कचरा उत्पन्न करने वाले संस्था/परिसर जो कि प्रतिदिन 100 कि0ग्रा0 कचरा उत्पन्न करते हो अथवा 40000 लीटर जल का उपभोग करते हो अथवा 20000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में संचालित हो बल्क वेस्ट की श्रेणी में आयेगें और उनको सी0पी0सी0बी0 के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय  द्वारा बताया गया कि स्थानीय निकायों को सोर्स सेग्रीगेशन, डोर-टू-डोर वेस्ट कलैक्शन एवं वेस्ट प्रोसेसिंग हेतु प्लान्ट का संचालन कराना आवश्यक है। मुख्य विकास अधिकारी   द्वारा सभी उपस्थित बी0डी0ओ0 एवं डी0पी0आर0ओ0 को ठोस अपशिष्ट नियम 2026 के अनुकूल सम्पूर्ण कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसमें उनके अधिकार क्षेत्र के अधीन आने वाली सभी संस्थान सम्मिलित है। चाहे वह सरकार द्वारा नियंत्रित और प्रबंधित हो चाहे निजी क्षेत्र या लोक निजी भागीदारी हो। मंडल कार्यक्रम प्रबन्धक स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय द्वारा कार्यशाला में प्रभावी कचरा प्रबंधन, घर-घर कचरा पृथककरण, गीले कूड़े से कम्पोस्ट तैयार करने, अपशिष्ट, सूखे कूड़े को पृथक-पृथक कर मूल्यवान संशाधन के रूप मंे विकसित किये जाने, स्वच्छता व्यवहार परिवर्तन सम्बन्धी विषयों की विस्तृत जानकारी दी गयी।
कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी पीलीभीत , जिला पंचायत राज्य अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक स्वच्छ भारत मिशन सहित नगरीय निकायों के एवं ग्रामीण विकास के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।