आमोद कुमार


संत तुलसी पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन की धूम, नन्हे हाथों ने बांधे प्रेम और रक्षा के धागे
आमोद कुमार 
बांदा, 27 अगस्त 2026। इंदिरा नगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। विद्यालय में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने भाई-बहनों की कलाई पर राखी बांधकर प्रेम और विश्वास के रिश्ते को मजबूत किया। राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक संत कुमार गुप्ता, डॉ. मनीष कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, डायरेक्टर जगनायक यादव और उप प्रधानाचार्या डॉ. रिंकू सिंह ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।प्रबंधक संत कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। डायरेक्टर जगनायक यादव और शिक्षक सुशील सिंह ने भी बच्चों को पर्व की सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्ता बताई।विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। राखी बंधवाते समय बच्चों के चेहरों पर उमंग और खुशी साफ नजर आई। शिक्षिकाओं ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कार्यक्रम में सहयोग किया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं ने अपने शिक्षक भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। शिक्षकों ने बहनों को उपहार भेंट करते हुए उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया।पढ़ाई और सौहार्द का भी दिया संदेश
कार्यक्रम के समापन पर उप प्रधानाचार्या डॉ. रिंकू सिंह ने बच्चों को घर-परिवार में आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ रक्षाबंधन मनाने की सीख दी। उन्होंने छुट्टियों के समय को मनोरंजन के साथ पढ़ाई और रचनात्मक गतिविधियों में लगाने की सलाह दी तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विद्यालय की ओल्ड बिल्डिंग में प्रधानाचार्या रीना ओमर तथा सिटी ब्रांच में इंचार्ज श्वेता गुप्ता की देखरेख में भी रक्षाबंधन समारोह आयोजित हुआ। यहां भी छात्राओं ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।रक्षाबंधन समारोह ने बच्चों को यह संदेश दिया कि राखी महज एक धागा नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और एक-दूसरे की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।