आमोद कुमार


आमोद कुमार 
बांदा। मां-बेटी के बीच हुए विवाद के बाद 19 वर्षीय 12वीं की छात्रा ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना दादों घाट स्थित यमुना पुल की है। छात्रा के नदी में कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस, पीएसी और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्टीमर व गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर तक छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल सका।
कमासिन कस्बा निवासी बसंत रैकवार की 19 वर्षीय बेटी मंदाकिनी उर्फ मंजू राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह काम के लिए घर से निकली थी। करीब सात बजे उसे दादों घाट के पास मोबाइल पर बात करते देखा गया।कुछ देर बाद छात्रा ने कथित तौर पर मोबाइल सहित यमुना में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर तलाश की। पुल पर उसका दुपट्टा, बालों का क्लचर, ब्रेसलेट और अंगूठी मिले, जिनकी पहचान उसकी बहन रेखा ने की।सूचना पर कमासिन पुलिस और दादों घाट चौकी पुलिस के साथ पीएसी व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्टीमर और गोताखोरों की मदद से नदी में व्यापक तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन देर तक छात्रा का पता नहीं चल सका।
मंदाकिनी चार बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति में सहयोग के लिए मंदाकिनी भी घरों में काम करती थी। एक ओर बेटी के सपनों का संसार था, दूसरी ओर परिवार की मजबूरियां—लेकिन एक क्षण के फैसले ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।