जौनपुर।* राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में 27 अगस्त को ‘खेलो
जौनपुर।* राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में 27 अगस्त को ‘खेलो
अब तक न्याय विनय शुक्ला 27-8-2026
अब तक न्याय
विनय शुक्ला
27-8-2026
कमलापुर/सीतापुर। थाना कमलापुर क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला ग्राम हरीहरपुर निवासी एक महिला के घर में हुई चोरी का सामने आया है। पीड़िता ने थाना कमलापुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हरीहरपुर निवासी ममता सिंह पत्नी मनोज कुमार सिंह ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि 26 अगस्त 2026 की रात वह अपने पति व बच्चों के साथ घर पर सो रही थीं। आरोप है कि रात के दौरान अज्ञात चोरों ने घर के कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, हार, अंगूठियां, मंगलसूत्र, झुमके, पायल सहित अन्य कीमती सामान तथा नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता का कहना है कि सुबह जागने पर कमरे का ताला टूटा मिला और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। महिला ने कुछ लोगों पर संदेह भी जताया है और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना के संबंध में वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जौनपुर।* राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में 27 अगस्त को ‘खेलो
जौनपुर।* जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने बुधवार को वाजिदपुर दक्षिणी में वाजिदपुर तिराहे के पास सेंट थॉमस कोचिंग के
जौनपुर* 26 अगस्त। लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क के सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर उद्यान विकास समिति की बैठक
Leave a Comment: