जौनपुर* 26 अगस्त। लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क के सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर उद्यान विकास समिति की बैठक
जौनपुर* 26 अगस्त। लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क के सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर उद्यान विकास समिति की बैठक
जौनपुर।* जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने बुधवार को वाजिदपुर दक्षिणी में वाजिदपुर तिराहे के पास सेंट थॉमस कोचिंग के
*वाजिदपुर में क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग का डीएम ने लिया जायजा, जल्द मरम्मत के निर्देश*
*जौनपुर।* जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने बुधवार को वाजिदपुर दक्षिणी में वाजिदपुर तिराहे के पास सेंट थॉमस कोचिंग के सामने आशा दीप इलेक्ट्रॉनिक्स से अवधेश श्रीवास्तव के मकान तक बनी इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त मार्ग की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि उक्त इंटरलॉकिंग एवं नाली का निर्माण डूडा विभाग, जौनपुर द्वारा करीब छह से आठ माह पूर्व कराया गया था। वर्तमान में अदाणी गैस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गैस पाइपलाइन से जुड़े कार्य के दौरान कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग और नाली को खोद दिया गया, जिससे मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया गया कि यह कार्य डूडा विभाग से एनओसी लिए बिना किया गया।
डूडा विभाग की ओर से इंटरलॉकिंग क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में अदाणी गैस प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग की शीघ्र मरम्मत कराकर मार्ग को पूर्व की स्थिति में बहाल कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी संस्था या एजेंसी द्वारा सड़क, नाली अथवा अन्य सार्वजनिक परिसंपत्ति को क्षतिग्रस्त किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
जौनपुर* 26 अगस्त। लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क के सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर उद्यान विकास समिति की बैठक
1000 लोग इस बाढ़ में बह गए हैं. बाढ़ का असर बिहार तक देखने को मिल रहा है. बिहार के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.
आमोद कुमार
Leave a Comment: