नेपाल का त्रिशूली बांध टूटा: नेपाल में कैसे अचानक आई बाढ़? 1000 लोग बहे
1000 लोग इस बाढ़ में बह गए हैं. बाढ़ का असर बिहार तक देखने को मिल रहा है. बिहार के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.
जौनपुर* 26 अगस्त। लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क के सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर उद्यान विकास समिति की बैठक
*लोहिया पार्क में लगेगा रंगीन म्यूजिकल फाउंटेन, रोशनी से जगमगाएगा परिसर,*
*जौनपुर* 26 अगस्त। लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क के सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर उद्यान विकास समिति की बैठक जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में आयोजित हुई। उप निदेशक उद्यान, वाराणसी मंडल, दिग्विजय भार्गव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्क को आकर्षक बनाने के साथ आगंतुकों की सुविधाएं बढ़ाने पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में पार्क में रंगीन म्यूजिकल फाउंटेन और सेल्फी प्वाइंट बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा पार्क की दीवारों पर ऐतिहासिक पेंटिंग कराई जाएगी। वाटर पाम और तिरंगा पोल पर पिक्सल पट्टा लाइट लगाकर पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पार्क के बाहर स्ट्रीट लाइट लगाने तथा खराब हो रहे तिरंगा पोल की पेंटिंग कराने के निर्देश भी दिए गए।
पार्किंग की समस्या को देखते हुए नगर पालिका और पुलिस की मदद से पार्क के बाहर निश्चित पार्किंग स्थल चिन्हित किया जाएगा। अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटाया जाएगा। जिम और झूलों की आवश्यकता के अनुसार मरम्मत भी कराई जाएगी। पार्क में स्वच्छता और रख-रखाव को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।
प्रवेश शुल्क होगा अनिवार्य,
समिति के अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि पार्क में आने वाले प्रत्येक आगंतुक से सुबह और शाम प्रवेश शुल्क लिया जाए। हालांकि 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार, राजनेता, दिव्यांग, सेवानिवृत्त सैनिक तथा माता-पिता के साथ आने वाले 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश शुल्क से छूट दी जाएगी। नियमित रूप से पार्क आने वाले लोगों के लिए पास जारी करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, क्षेत्राधिकारी नगर के प्रतिनिधि, थाना प्रभारी लाइन बाजार, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, समिति की सदस्य अंजना सिंह सहित अन्य सदस्य और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
1000 लोग इस बाढ़ में बह गए हैं. बाढ़ का असर बिहार तक देखने को मिल रहा है. बिहार के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.
आमोद कुमार
महिला के पति रामवीर पुत्र माधव राम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी की तलाश कराने की गुहार लगाई
Leave a Comment: